भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शब-ए-बरात का त्योहर पूरे जिले में अकीदत और इबादत के साथ मनाया गया। गुनाहों से छुटकारे और मगफिरत की दुआ के साथ मंगलवार शाम की नमाज के बाद त्योहर की शुरुआत हुई। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत में लीन रहे और सुबह तक दुआ करते रहे। मस्जिदों और कब्रिस्तानों को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया था। शहरी क्षेत्र के बरहपुरा, करोड़ी बाजार, शाहजंगी समेत जिले के विभिन्न कब्रिस्तानों में छोटे-बड़े सभी लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचकर मगफिरत करते नजर आए। शाम से ही मस्जिदों सहित विभिन्न स्थानों पर जलसा (मिलाद) का आयोजन किया गया। लोगों ने नमाज, तिलावत-ए-कुरान, कब्रिस्तान की जियारत और अपनी हैसियत के अनुसार खैरात देकर तयोहर की परंपरा निभाई। मदरसा जामिया शहबाजिया के हेड शिक्षक मुफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.