मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- जिलेभर में शुक्रवार को रमजान के दूसरे दिन रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज अदा की। रहमत के साये के लिए सिर झुकाए । नमाज अदा करने के लिए हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में पहुंचे। सभी ने मुल्क व कौम की सलामती व अमन चैन के लिए दुआएं की। शहर की जामा मस्जिद, अकबर खां मस्जिद और तहसील परिसर स्थित मस्जिद में रोजेदारों की भारी भीड़ रही। उलेमाओं ने खुतबे में रमजान की फजीलत बताते हुए इंसानियत और खिदमत-ए-खल्क का संदेश दिया। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन के स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के मुख्य चौराहों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा खतौली , बुढ़ाना, मीरापुर, जानसठ आदि क्षेत्रों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.