शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर। रोजदारों ने पहला रमज़ान तिलावत क़ुरान और इबादत करके गुज़ारा। घर घर में रमज़ान मुबारक का खुशगवार माहौल दिखा। घरों में खानपान और दैनिक क्रिया कलापों के बदले ढर्रे के साथ रोजदारों ने दिन गुज़ारा। मस्जिदों में पांच वक़्त नमाज अदा करने के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक भीड़ रही। देर शाम की नमाज के बाद रमज़ान की तरावीह अदा करने रोजदारों की भारी भीड़ मस्जिदों में उमड़ी। मस्जिदों समेत जगह जगह शाम को सामूहिक इफ़्तार कराया गया। पहली बार रोज़दार बने छोटे बच्चों के इफ़्तार के लिए घरों में खास इंतज़ाम किए गए। पास पड़ोस के रोजदारों के साथ रोज़ा इफ्तार कराया गया। बाजार में सुबह की सहरी के लिए सेवई, फेनी, ब्रेड की खूब बिक्री हुई। इफ्तार के लिए जरूरी खजूर की जमकर खरीदारी हुई। फल, नमकीन, पापड़, पकौड़ी के साथ ब...