पूर्णिया, मार्च 20 -- बायसी, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी के बैनर तले अनुमंडल मुख्यालय के तंजीमुल मुस्लमीन मदरसा बायसी में जन सुराज पार्टी राज्य कोर कमेटी सदस्य शाहनबाज आलम के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी ने कहा कि इस तरह के सामूहिक इफ्तार पार्टी में आपसी भाईचारा बढ़ता है। मौके पर जिला सचिव डॉ कृष्ण मोहन कुमार, जिला परिषद सदस्य सह जिला सचिव शाहबुजमा भारतीय उर्फ लड्डू, अफरोज आलम, अनुमंडल अनुमंडल अध्यक्ष सफीक रब्बानी, जिला उपाध्यक्ष महफूज आलम, भजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा, याकूब आलम, डगरुआ प्रखंड अध्यक्ष तहसीन आलम, मेराज आलम एवं मशरिक आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.