जमशेदपुर, मार्च 8 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के मुस्लिम रेल कर्मचारियों को इफ्तार के लिए घर से दूरी के अनुसार जल्दी छुट्टी मिल रही है। मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से यह आदेश सभी ब्रांच कार्यालय में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम रेलकर्मी को उनकी इच्छा के अनुसार बी-शिफ्ट (दोपहर 2 से रात 10 बजे) के बदले ए-शिफ्ट (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे) में काम करने की सुविधा दी जा रही है, ताकि काम प्रभावित हुए बगैर रेलकर्मी रोजा रखकर इफ्तार कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.