प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार बाजार के गांधी नगर स्थित गौसिया मस्जिद में रविवार शाम 15 रमजान के मुबारक मौके पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में शामिल हुए रोजेदारो ने इफ्तार करने के बाद वहीं पर नमाज अदा किया। नमाज के बाद इमाम ने मुल्क में अमन चैन और मुहब्बत कायम रखने की दुआ किया। इस मौके पर नौशाद अली, मोहमम्द लईक, नसीम खान, इकरामुल्लाह जाफरी, आकिब जावेद, गालिब जाफरी, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अकमल, मोहम्मद राजू आदि लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.