गया, मार्च 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य नेताओं के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के कुछ लोगो द्वारा किये जा रहे विरोध को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सहलाल सिद्दीकी ने अनुचित ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसा विरोध राजनीतिक रंग देने के बराबर है और इसे धार्मिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने इसे धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा कि इफ्तार एक सामाजिक समरसता का प्रतीक है जिसे राजनीति से जोड़ना गलत है। उन्होंने सभी समुदायों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की और राजनीति से ऊपर उठकर धार्मिक आयोजनों को सम्मान देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.