गंगापार, जनवरी 13 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भली-भांति समझता है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। यह बातें असहायों को कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि इफको इकाई प्रमुख पीके सिंह पूरे भुलई गांव में सोमवार को कही। कहा कि शीत ऋतु में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम मानवीय संवेदनाओं से जुड़े प्रयास हैं और भविष्य में भी इफको द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इफको फूलपुर इकाई द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे-भूलई, फूलपुर में किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ श्री कमलेश यादव,शम्भू शेखर, यूनियन के अध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.