गंगापार, अप्रैल 22 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों को कम लागत के साथ अधिक उत्पादन देने में नैनो यूरिया और डीएपी का महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों के लिए इफको कार्डेट द्वारा कई सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है जिसमें मिट्टी की जांच, फसल चक्र में आने वाली फसलों की देखरख के लिए तकनीकी जानकारी के साथ फसल सुरक्षा, भंडारण आदि के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। यह बातें मंगलवार को चंदोपारा गांव में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने कही। इस दौरान कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिशचन्द्र, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, इफको यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय महामंत्री विजय कुमार यादव, राजेश सिंह ,अभिषेक पटेल, अजय मिश्रा, अगेय दुबे सहित किसान मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.