पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर। इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शहर के स्टेशन रोड स्थिति भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। 25 वर्षों में झारखंड क्या खोया, क्या पाया विषय पर इप्टा कार्यालय में रविवार को संवाद किया जाएगा। इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, उपेंद्र कुमार मिश्रा, संजीव कुमार संजू, समरेश सिंह, गोविंद प्रसाद, अजीत कुमार, मनोज कुमार आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...