पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के आकस्मिक निधन शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान इप्टा एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व योगदान को याद किया। शोक सभा में इप्टा के प्रेम प्रकाश और धीरेंद्र कुमार ने ने कहा कि शैलेश कुमार पेशे से शिक्षक थे, लेकिन उन्होंने शिक्षकीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वे इप्टा पलामू के अध्यक्ष रहे और संगठन के सांस्कृतिक आंदोलनों को मजबूती प्रदान की। उनके पिता वाल्मीकि सिंह भी वाल्मीकि सिंह हाई स्कूल के प्राचार्य होने के साथ इप्टा पलामू के अध्यक्ष रहे थे। शैलेश कुमार ने इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए एकता और प्रगतिशील मूल्यों के आंदोलन को नई ऊर्जा दी। शोक ...