नई दिल्ली, मार्च 26 -- केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के साथ 6900 करोड़ रुपये के दो कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डील के तहत सेना की तोपखाना क्षमता बढ़ाने के मकसद से 155 मिमी/52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और हाई मोबिलिटी गन टोइंग व्हीकल्स की खरीद की जाएगी। इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय द्वारा चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक पूंजीगत खरीद के लिए कुल 1.40 लाख करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।सेना की क्षमता में होगी बढ़ोतरी नयी तोप प्रणाली पुरानी और छोटी कैलिबर वाली तोपों की जगह लेगी जिससे भारतीय सेना की तोपखाना क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। इस तोप प्रणाली की खरीद आर्टिलरी रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक अहम मील का पत्थर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.