पटना, मार्च 2 -- Bihar Weather Report: बिहार में मार्च के महीने से ही गर्मी का प्रकोप नजर आएगा। मौसम विभाग ने तो लू चलने की भी संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। सोमवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। राज्य में प्री-मानसून सीजन की अवधि 1 मार्च से 31 मई तक रहती है। सूरज के कर्क रेखा की ओर बढ़ने से पारा में बढ़ोतरी हो रही है। बिहार का अधिकतम पारा 28.9 से 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 से 19.4 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे गर्म शहर 33.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा। जबकि 26 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।लू के थपेड़े सताएंगे बिहार में मार्च से ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ सकती है। प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.