मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मुरादाबाद। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र टीपी नगर पर आवश्यक रख-रखाव एवं अनुरक्षण कार्य के चलते सोमवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शटडाउन प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान इस्लाम नगर, आजाद नगर, टीपी नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, लकड़ी रोड, लाजपत नगर सहित उपकेन्द्र से जुड़े अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.