पूर्णिया, जुलाई 31 -- पूर्णिया। 31 जुलाई को ग्रिड पीएसएस से टाउन 2 फीडर एवं लाइनबाजार पीएसएस से 11 केवी फोर्ड कम्पनी फीडर सुबह 8 बजे से सुबह 1000 बजे तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु सुरक्षा की दृष्टि से शटडाउन में रहेगा। जिससे बड़ी मस्जिद, सहायक के हाट थाना, मालियाबाड़ी बाड़ीहाट, शिव मंदिर रोड, लाइनबाजार चौक के आसपास के क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही छठ पोखर से अरबिया कॉलेज के बीच पेड़ की डाल की कांटछांट हेतु वीएनसी, टीचर्स कॉलोनी, अरबिया कॉलेज, दुर्गा स्थान माधोपाड़ा के आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 6:30 से 9 बजे तक तथा नगर निगम चौक से थाना चौक मधुबनी के बीच में पेड़ की डाल की कांट छांट हेतु सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.