हरिद्वार, अगस्त 7 -- चमत्कार क्या होता है, यदि आप यह देखना चाहते हैं तो हरिद्वार से आया यह वीडियो आपको इसका अहसास करा सकता है। हरिद्वार में भीमगोड़ा के पास मनसा देवी की पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड के दौरान मौत तीन बाइक सवारों को छूकर निकल गई। महज कुछ इंच के अंतर से तीनों की जिंदगी बाल-बाल बच गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 16 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह एक व्यस्त रास्ते पर अचानक बड़े-बड़े पत्थर आकर गिरते हैं। एक बाइक सवार के अलावा रास्ते से पैदल गुजर रहे कई और लोग भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। तीनों बाइक सवार झटका लगने से गिर भी पड़ते हैं, लेकिन जिस तरह से वे बचे उसे देखकर 'चमत्कार' या किस्मत ही कह सकते हैं। ऐसे ही दृश्यों को देखकर आप कहते हैं- जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। #WATCH | चमत्कार किसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.