लखनऊ, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश में औद्योगिक पंजीकरण एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में इन्वेस्ट यूपी की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, 100 से अधिक मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र 9 से 16 फरवरी के मध्य उद्योग हितधारकों के लिए सुविधा शिविरों का आयोजन करेंगे। ये शिविर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के तीन प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों यथा सूरजपुर (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद तथा संडीला (हरदोई) में आयोजित होंगे। ये जानकारी बुधवार को इनवेस्ट यूपी के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से उद्योगों से संबंधित जिज्ञासाओं, आपत्तियों का समाधान, स्थलीय मार्गदर्शन प्रदान करने तथा फैक्ट्री पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने का कार्य किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई सहित औद्योगिक इकाइयों को मार्गदर्शन एवं स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.