बेंगलुरु, जुलाई 2 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मशहूर आईटी कंपनी इन्फोसिस के दफ्तर में काम करने वाले एक तकनीकी विशेषज्ञ कर्मचारी को पुलिस ने महिलाओं का वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह ऑफिस के शौचालय में छिपकर एक महिला साथी कर्मचारी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। गिरफ्तार शख्स का नाम नागेश स्वप्निल माली है, जो इंफोसिस में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करता है। सोमवार को महिला कर्मचारी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राथमिकी में महिला कर्मचारी ने कहा कि जब वह टॉयलेट गई तो उसे बगल के शौचालय में कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी। जब उसने वहां झांका तो देखा कि नागेश उसका वीडियो बना रहा है। यह देखते ही महिला कर्मी ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.