सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी में हो रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दन शनिवार को माखन चोरी और चीर हरण के बारे में बताया गया। ऋषिकेश से पधारे श्रीश्री 1008श्री परम पूज्य संत स्वामी हरिदास जी महराज ने श्रीमद्भागवत अमृतकथा के दौरान बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ब्रज में माखन चोरी लीला करके मन को चुरा लिया। वही चीर हरण लीला के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को यह संदेश दिया कि जिसके ऊपर मेरी कृपा होती है वासना रूपी वस्त्र को चुराकर उसे अपने करीब कर लेता हूं। स्वामी महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण व कालिया नाग की रोचक कथा सुनाई। श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का मर्दन कर भक्ति रूपी यमुना को शुद्ध कर दिया तथा श्रीकृष्ण भगवान ने इंद्र के अहंकार को मिटाने के लिए गिरिराज का पूजन करवाया अर्थात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.