संतकबीरनगर, जनवरी 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में निर्गुण व लोक गायिका इंदु गुप्ता ने अपने निर्गुण व लोकगीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अपने भक्ति गीत/निर्गुण 'एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो..' को खूबसूरत आवाज में पेश किया। इसके बाद अमीर खुसरो की मशहूर निर्गुण 'छाप तिलक सब छीनो रे मोसे नैना मिलाइके...' प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद उन्होंने लोकगीत भोजपुरी अंदाज में 'हमरी अटरिया पे...' सुनाया। फिर उन्होंने निर्गुण गीत 'रंग महल के दस दरवाजे..' और 'कौनी नगरिया मोरे सईयां जी का डेरा..' सुनाकर भक्ति रस का पान कराया। जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन अभिनव वत्स व स्वीटी सिंह ने किया। कार्यक्...