पूर्णिया, जनवरी 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर जिले में आन-बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों आदि में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य कार्यक्रम इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। यहां सुबह के नौ बजे जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार झंडोत्तोलन करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल इन्दिरा गांधी स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है। झंडोत्तोलन के बाद अतिथियों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन्दिरा गांधी स्टेडियम के अलावा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में सुबह के 10 बजे, समाहरणलय में 10:15 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:30 बजे, विक...