बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- इन्दाय में महारूद्र यज्ञ की शुरुआत 14 से शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के इन्दाय मोहल्ले में 14 अप्रैल से महारूद्र यज्ञ की शुरुआत होगी जो 24 अप्रैल तक चलेगा। तैयारी जोर शोर से चल रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि 511 कन्याओं द्वारा पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। अयोध्या की साध्वी किशोरी प्रिया का प्रवचन होगा। हर दिन शाम में रासलीला होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...