अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 24 जनवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सकुशल संपन्न करने के लिए जनपद में कुल 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बिना सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। वर्तमान समय में विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही है। प्री बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू होंगी। जो 24 जनवरी से चलकर एक फरवरी को खत्म होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी ने 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनकी निगरानी में ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे जिले में 250 से अधिक इंटरमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.