रांची, जनवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना 2025-26 के तहत डोरंडा कॉलेज की टीम का चयन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम के रूप में किया गया। जतरा टाना भगत स्टेडियम खेलगांव रांची में झारखंड सरकार की आयोजित कार्यक्रम में पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस इंटर्नशिप में 31 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। इंटर्नशिप के लिए कांके प्रखंड के उपरकोंकी पंचायत के छह गांव, जिनमें- चीरवा, जीदू, मारवा, मुरेठा, पुसू और उपरकोंकी शामिल हैं, में काम किया। इंटर्नशिप पिछले वर्ष 10 जून से 5 अगस्त तक चली थी। इसमें डोरंडा कॉलेज की टीम ने कई दिनों तक इन सभी गांवों में भ्रमण और खोजबीन कर कई नए इनोवेशन का पता लगाया था। इसके आधार पर डोरंडा कॉलेज की टीम का चयन किया गया। टीम में चार इंटर्न- जमील अख्तर, आशियाना कच्छप, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.