लखनऊ, जून 11 -- हजरतगंज में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास झगड़ा और गालीगलौज कर रहे इनोवा सवार युवकों ने टोकने पर पॉलीगान छह पर तैनात सिपाही अर्जुन चौरसिया को जमकर पीटा। इतना ही नहीं उन्हें स्टेडियम चौकी के अंदर खींच ले गए। वहां वर्दी फाड़ दी। सरकारी टेबल पर रखा सामान उठाकर फेंक दिया। बवाल की सूचना पर हजरतगंज थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तीन हमलावरों को दबोच लिया जबकि एक इनोवा लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर पहुंची। वहां सिपाही अर्जुन की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गिरफ्तारी की और फिर मुचलके पर छोड़ दिया। घटना 29 मई को देर रात हुई। चर्चा है कि इनोवा से फरार हुआ युवक एक अफसर का बेटा था। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की। सिपाही अर्जुन की तहरीर के मुताबिक वह रात में गश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.