भदोही, अप्रैल 29 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक पर कुत्ता बैठाकर स्टंट कर रहा एक अधेड़ सोमवार को इनोवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के कंधिया रेलवे क्रासिंग के पास बाइक पर कुत्ता बैठाकर स्टंट कर रहा अधेड़ सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गया। जिससे उसका पैर टूट गया। परिजन उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कार को कब्जे में ले ली है। बताया जाता है कि धनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मंगल गुप्ता बाइक पर कुत्ता बैठाकर स्टंट करता हुआ अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच कंधिया फाटक के पहले जैसे ही पहुंचा की कुत्ता बाइक से नीचे कूद गया फिर उसी को पकड़ने के चक्कर में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही इनोवा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.