बांका, दिसम्बर 27 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इनारावरण स्थित सरकारी धर्मशाला के समीप गुरुवार देर रात अवैध बालू खनन के विरुद्ध कटोरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर एवं डंप की गई बालू को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार हिरना नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर धर्मशाला के समीप डंपिंग किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में अनि राजू सिंह ने सदलबल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस दल को देखते ही मौके पर मौजूद बालू माफिया एवं ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मौके पर बालू डंप किया हुआ पाया गया। शुक्रवार को खनन पदाधिकारी अलका कुमारी की उपस्थिति म...