जामताड़ा, फरवरी 20 -- इनायतपुर विद्यालय में हुआ निबंध एवं हस्तलेख प्रतियोगिता कुंडहित, प्रतिनिधि। छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाकर वैज्ञानिक सोच जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय इनायतपुर में निबंध सह हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विज्ञान की देन विषय पर निबंध लिखने को कहा गया साथ ही सुंदर हस्तलेखन करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पश्चात मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने बेहतर निबंध लिखने वाले तथा उत्कृष्ट हस्तलेखन का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने बता...