हाजीपुर, जनवरी 28 -- गोरौल,संवाद सूत्र दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव थाना क्षेत्र के इनायतनगर गंजहाट के पास मृतक के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मालूम हो कि मंगलवार को अहले सुबह मृतक नजमा खातून अपने पति मो. शमीम के साथ दिल्ली के सकुरपुर से दिल्ली के ही खजूरी अपने डेरा पर जा रहा थी कि पीछे से एक डम्फर गाड़ी ने ठोकर मार दिया, जिससे 45 वर्षीय नजमा की मौत हो गई। वहीं उसका पति शमीम जख्मी हो गया। दोनों पति-पत्नी मिलकर दिल्ली में ही साड़ी पर बुटीक लगाने का कार्य करते थे। खुद जख्मी हालत में ही शमीम पत्नी का शव लेकर इनायतनगर पहुंचा। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.