जमशेदपुर, मार्च 13 -- अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जमशेदपुर पुलिस उनपर इनामी राशि तय करने जा रही है। फिलहाल जमशेदपुर के 5 प्रमुख समेत 18 अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी, जो लम्बे समय से फरार चल रहे हैं। उनपर इनाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस एसटीएफ तैयार करेगी, जिसका काम ही फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना होगा। पहले ही फरार अपराधियों की संपत्ति यदि कुर्क हो गई होगी तो वर्तमान में उसके द्वारा कहां संपत्ति अर्जित की जा रही है, उसका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। सफेदपोश की पहचान की जाएगी अपराधियों को संरक्षण देने वाले और उनकी पैरवी करने वालों को भी निशाने पर लेने की तैयारी है। पुलिस को सूचना मिली है कि कुछ सफेदपोश ऐसे हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.