प्रयागराज, फरवरी 18 -- एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने बुधवार को फरार 50 हजार के इनामी पशु तस्कर धीरेंद्र कुमार गुप्ता को थरवई के फैजुल्लापुर हेतापट्टी से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ चंदौली जिले के सैयदराजा थाने में एफआईआर दर्ज है। थरवई थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर हेतापट्टी निवासी धीरेंद्र कुमार गुप्ता अपना ट्रक किराये पर चलवाता है। पिछले साल चार अप्रैल को थरवई का रूपचंद्र यादव ट्रक पर गोवंश लादकर पश्चिम बंगाल जाने के लिए चंदौली जिले में गुजर रहा था। तभी चंदौली के थाना सैयदराजा पुलिस ने हाईवे पर पकड़ लिया। एफआईआर की विवेचना के दौरान धीरेंद्र कुमार गुप्ता का नाम सामने आया। सैयदराजा थाना पुलिस ने फरार होने पर धीरेंद्र पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर चंदौली पुलिस को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.