हरदोई, जनवरी 7 -- कछौना। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जनपद के कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने फिरोजाबाद के नूरनगर थाना रामगढ़ निवासी शमशाद को गिरफ्तार किया है। शमशाद काफी समय से गैंगस्टर में फरार चल रहा था। स्थानीय जनपद के एसपी ने फरार चल रहे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया, बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मुख्य चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने में कोतवाली के उप निरीक्षक राजेश सिंह, शुभम मिश्रा, समीक्षा कटियार व आरक्षी तूफान सिंह समेत अखण्ड प्रताप सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...