अमरोहा, मई 21 -- साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम पर इन्वेस्टमेंट की लुभावनी स्कीम का लिंक भेजकर छात्र के खाते से 3.80 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामले में साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के जिला फरीदकोट निवासी गौरव जसूजा रजबपुर क्षेत्र में हाईवे स्थित वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई कर रहा है तथा हॉस्टल में ही रहता है। बीती 27 जनवरी को गौरव जसूजा को टेलीग्राम आईडी पर एक लिंक मिला था। जिसमें इन्वेस्टमेंट से जुड़ी लुभावनी स्कीम का ऑफर था। गौरव साइबर अपराधियों की चाल को नहीं समझ पाया, लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। अगले ही मिनट बैंक से पैसे निकलने का अलर्ट मैसेज मिलते ही गौरव के होश उड़ गए। तुरंत ही बैंक के टोल फ्री नंबर पर काल कर खाते से लेनदेन पर रोक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.