अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। पीठ और गर्दन दर्द की समस्या हर आयु वर्ग में तेजी से बढ़ रही है। लगातार बैठकर काम करने, स्क्रीन के सामने अधिक समय बिताने और गलत शारीरिक मुद्रा के कारण स्पाइन से जुड़ी परेशानियां आम होती जा रही हैं। यह बातें एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, द्वारका के स्पाइन सर्जरी कंसल्टेंट डॉ. हमजा शेख ने मैरिस रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पीठ और गर्दन के दर्द को केवल उम्र या तनाव का असर समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और इलाज न कराने से समस्या गंभीर रूप ले सकती है। मरीज को लंबे समय तक विकलांगता का खतरा भी हो सकता है। डॉ. शेख ने बताया कि आधुनिक मिनिमली इनवेसिव तकनीकों से अब कम दर्द, कम अस्पताल में भर्ती समय और जल्दी स्वस्थ होने की सुविधा उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...