प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- रानीगंज थाना क्षेत्र के दसिया भानपुर गांव में इनवर्टर की बैटरी फटने से मिस्त्री सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रामा सेंटर से दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रानीगंज के दसियाभानपुर निवासी दिनेश मिश्र का 25 वर्षीय बेटा शुक्रवार को घर में इनवर्टर लगवा रहा था। गांव का 65 वर्षीय मिस्त्री राजाराम यादव इनवर्टर और बैटरी लगा रहा था। बताया जा रहा है कि बैटरी कनेक्ट करते समय अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे दोनों झुलस कर घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दु...