अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, संवाददाता। इनरव्हील क्लब अलीगढ़ लाइमलाइट द्वारा इनर व्हील सखी प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब की सभी सदस्यों को इनर व्हील संस्था से जुड़ी जानकारी। इसके इतिहास व समाज में इसकी भूमिका और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। सेक्रेटरी सोनिका सिंह ने बताया कि इनर व्हील संस्था विश्व स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी साझा की गई। इस दौरान 'इनर व्हील' विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाली सदस्यों को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प...