पटना, नवम्बर 30 -- इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के 21 क्लबों की महिलाओं ने ऑरेंज द वर्ल्ड के तहत रविवार को जागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति डिजिटल उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के जीवन से जुड़ी चुनौती जैसे डिजिटल उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और घरेलू हिंसा पर चर्चा की। सभी ने क्लब के इस अभियान को महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया है। 'जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है' संदेश को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान 10 दिसंबर तक लगातार अलग-अलग गतिविधियों से चलाया जायेगा। रैली का नेतृत्व जिला चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने किया। मौके पर श्वेता सिन्हा, नीलु अरोड़ा, स्वेता झा समेत संस्था के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.