अमरोहा, फरवरी 9 -- मंडी धनौरा। इनर व्हील क्लब की जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। क्लब महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे विषयों पर निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि समाज में महिलाओं की भागीदारी मजबूती से बढ़ सके। रविवार को गांधी विद्यालय इंटर कालेज परिसर में हस्तकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद, सजावटी सामग्री, बैग, कपड़े व अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने स्टालों पर पहुंचकर उत्पादों की सराहना करते हुए खरीदारी भी की। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से इको-फ्रेंडली बैग भी तैयार किए गए, जिन्हें विशेष आकर्षण मिला। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.