शामली, जनवरी 10 -- शामली। इंटरनेशनल इनर व्हील डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ शामली द्वारा सम्मान रसोई, शिव मूर्ति पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसाद कराया गया। इस पुनीत कार्य में चंचल माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील परिवार में एक नई सदस्य का भी स्वागत किया गया। सुमन गुप्ता को फाउंडर सेक्रेटरी चंचल माहेश्वरी एवं क्लब अध्यक्ष वीना अग्रवाल ने इनर व्हील ब्रोच लगाकर विधिवत संस्था की सदस्यता दिलाई। अध्यक्ष वीना अग्रवाल ने बताया कि इनर व्हील संस्था महिलाओं की 102 वर्ष पुरानी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो भारत सहित अनेक देशों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह एक स्वैच्छिक संगठन है, जो निर्धन कन्याओं के विवाह, बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं को रोजगार दिलाने तथा उन्हें सर...