रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची जिला-325 ने हरमू स्थित जेके सदन में सोमवार को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें झारखंड सरकार में बाल कल्याण की अध्यक्ष तनुश्री सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। मौके पर क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। सोमा भादुड़ी ने अध्यक्ष के रूप में, अर्चना त्रिवेदी ने सचिव के रूप में, शालिनी सिन्हा ने कोषाध्यक्ष के रूप में, निशी श्रीवास्तव ने आईएसओ के रूप में और अनीता जायसवाल ने संपादक का पदभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष दीपा चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यक्रमों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। क्लब की नई अध्यक्ष सोमा भादुड़ी ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तर से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में माहिर के बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.