मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- इनर व्हील क्लब मुरादाबाद ने शुक्रवार को एक बैठक व आधिकारिक यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट 310 चेयरमैन शालिनी गुप्ता ने किया। आधिकारिक यात्रा में संजय मन्नू वडेरा स्कूल में वाटर प्यूरीफायर लगाया गया। इसके अलावा सर्दियों की शुरुआत में ही बच्चों को ब्लेज़र वितरित किए गए। अध्यक्ष रीता सिंह ने सभा को संबोधित किया व सचिव नीरू सुनेजा ने छमाही कार्यकलापों का विवरण दिया। संचालन पूनम बंसल ने किया। पीडीसी रेखा शाह व रेणुका रानी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। रितु अग्रवाल, रितु अनंत अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, चंचल वार्ष्णेय, नीना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...