रांची, अगस्त 13 -- रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ रांची पलाश द्वारा बुधवार को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें वन विभाग के सहयोग से 50 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण साईं धाम कैंपस में साईं सेवा ट्रस्ट की ट्रस्टी मनीषा के सहयोग से किया गया। अध्यक्ष सीमा झा, सोनी वर्मा, सरिता मिश्रा, सुषमा मिश्रा, नूतन सिंह, निहारिका, निशि चंद्रा, संगीता यादव, श्वेता चौधरी, आशा झा उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...