गढ़वा, जुलाई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रावण मास में धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस की ओर से क्लब की सदस्य रुचि अग्रवाल के आवास पर रविवार को श्रावणी उत्सव का आयोजन किया गया। उसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मंगलाचरण और श्रावणी गीत से हुई। क्लब की अध्यक्षा दीपाली अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए क्लब की सामाजिक सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही श्रावण मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रावण के पवित्र महीने में जनकल्याण के संदेश को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा क्लब समाज सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। श्रावणी उत्सव इसका सजीव उदाहरण है। इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में भी क्लब की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.