हरिद्वार, मार्च 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। इनर व्हील क्लब ने होली के इस पावन अवसर को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया, जिसमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता का खास ध्यान रखा गया। इस बार पौधों से बने गुलाल का इस्तेमाल कर पर्यावरण अनुकूल रहने का संदेश दिया गया। क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। इसमें चटपटी चाट और ठंडा-मीठा जलजीरा शामिल था। यह आयोजन मस्ती और आपसी भाईचारे का खूबसूरत संगम रहा। इसमें सभी ने मिलकर रंगों का त्योहार मनाया और इनर व्हील के मूल्यों को मजबूत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.