मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर समन्वय, इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर एवं इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर विंध्य ने संयुक्त रूप से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया। जिसमें तीनों क्लबों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल का भरपूर आनंद उठाया। मैच के अंत में विजयी टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुप्रीत कौर ने बताया कि इनरव्हील डे के अवसर पर आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से यह फ्रेंडली मैच आयोजित किया गया। इस आयोजन में सचिव अमृता गुप्ता के साथ सरिका अग्रवाल, संजना अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अंजू साध एवं क्लब की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.