प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट-312 की 41वीं डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पीडीसी संगीता खोसला और नुसरत राशिद ने किया। इस अवसर पर लगभग 200 जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामग्री वितरित की गयी। मंडल की अध्यक्षा प्रिया नारायण के अनुसार, इस मौके पर अतिथियों ने 35 लोगों को साइकिल, 11 लोगों को मोबाइल दुकानें, चार लोगों को ई-रिक्शा, तीन लोगों को पिंक ऑटो, एक कान की मशीन, 25 सिलाई मशीन, 100 जोड़ी जूते और स्वेटर वितरित किए। संचालन वर्षा अग्रवाल, गीता सचदेवा ने किया। आभार ज्ञापन उपमण्डलाध्यक्षा मधु कमानी ने किया। आशा अग्रवाल, मधु कमानी, रीता भार्गव, आभा वर्मा, शिखा भार्गव, मधु भार्गव, किरण चावला, रचना अग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.