मुरादाबाद, जनवरी 11 -- मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब मिड टाउन ने रविवार को नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया। इस मौके पर मनोरंजक सभा का आयोजन पीडीसी रेनू गुप्ता के निवास पर हुआ। अध्यक्ष गीता अग्रवाल ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सचिव अनिता रस्तोगी ने क्लब की रिर्पोट प्रस्तुति की। कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, सरप्राइज गेम, हाउजी व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया गया। वहीं मकर संक्राति के उपलक्ष्य में सदस्यों ने पतंग बनाकर इनरव्हील संदेश लिखकर प्रोजेक्ट की। इस अवसर पर रजनी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अनुभा, साधना, गुंजन, रेनू जैन, आरती, मनु आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...