बिजनौर, जनवरी 10 -- इनर व्हील क्लब की ओर से केक काटकर इनरव्हील डे मनाया गया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने अतिथियों को उपहार भेट किये। शनिवार को इनर व्हील क्लब की ओर से नीतू अग्रवाल के आवास पर नीरु तागरा की अध्यक्षता में इनरव्हील डे धूमधाम से मनाया गया। 10 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय इनर व्हील डे के रूप में मनाया जाता है। भारत में 50 वर्ष पूरे होने पर आज क्लब की वरिष्ठ सदस्य इन्दु गुप्ता को मुख्य अतिथि के रूप में उपहार देकर सम्मानित किया। केक काटकर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी। संचालक रमा अग्रवाल ने किया। प्रोजेक्ट चेयर मैन रश्मि अग्रवाल, उमा रानी, सीमा कपूर, उमा मित्तल, सुदेश गुप्ता, अन्जू मेहरा, अरुणा गोयल, पुष्पा पाठक, ममता तायल, रजनी अग्रवाल, रूपम अग्रवाल सुषमा अग्रवाल उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...