लखनऊ, फरवरी 12 -- इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण का स्वागत समारोह गोमती नगर के होटल ग्रैंड जेबीआर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छोटे बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। महिला क्रिकेट टीम को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं को किए गए आर्थिक व दूसरे सहयोग के बारे में चेयरमैन को बताया गया। इस मौके पर प्रेरणा क्लब की अध्यक्ष अर्पणा भार्गव, सेक्रेटरी श्वेता भार्गव, कोषाध्यक्ष दीपिका, एडिटर नम्रता भार्गव, आईएसओ राखी भार्गव, अनुरिता भार्गव, मुक्ति जिंदल आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...