बिहारशरीफ, जून 5 -- इनपुट : प्यासी हैं नालंदा की सारी नदियां, एक में भी पानी नहीं बिहारशरीफ। जलवायु परिवर्तन का गहरा असर नालंदा जिले की नदियों पर पड़ा है। यहां छोटी-बड़ी 40 नदियां हैं। स्थिति ऐसी कि वर्तमान में एक भी नदी में पानी नहीं है। छोटी नदियों को छोड़ दीजिए, बड़ी नदियों में शुमार पंचाने, मुहाने, लोकाइन, जिराइन, धोबा व पैमार में भी पानी नहीं है। सतह पर जमी गाद और अतिक्रमण के कारण ज्यादातर नदियों का आकार कम होता जा रहा है। बरसात के मौसम में भी जल का प्रवाह उम्मीद से कम होता है। कम होती बारिश की वजह से पहले नदियों में आठ माह तक पानी रहता था। अब महज चार माह ही नदियां सूख जाती हैं। इसका सीधा असर खेती-किसानी,पशुपालन, पर्यावरण और भू-जलस्तर पर स्पष्ट दिख रहा है। नौबत ऐसी कि सिंचाई के लिए धरती पुत्र पूरी तरह से सबमर्सिबल मोटर और बिजली पर आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.